गुरुग्राम, अगस्त 24 -- गुरुग्राम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपराध शाखा सोहना ने गैंगस्टर रोहित गोदारा व लिपिन नेहरा गिरोह के छह गुर्गो को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जा से भारी मात्रा में विदेशी हथियार व कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, इन गैंगस्टर गिरोह में शामिल ये गुर्गे गुरुग्राम सहित हरियाणा, राजस्थान, पंजाब एवं दिल्ली एनसीआर में रंगदारी व हत्या जैसी संगीन वारदातों को अंजाम देने तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने दावा किया कि इन आरोपियों की गिरफ्तारी से संभावित गंभीर आपराधिक वारदात को समय रहते निष्क्रिय करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों की पहचान सोहना के हरियाहेड़ा निवासी सलीम, उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के टप्पल निवासी मोहित, सोहना के अलीपुर निवासी नरेंद्र उर्फ सोनू, अलवर के कोटकासिम के रानीयवास निवासी ललित, गुरुग्राम के बिलासपुर ...