रामगढ़, अप्रैल 22 -- उरीमारी, निज प्रतिनिधि। गैंगस्टर राहुल दुबे के घर उरीमारी पुलिस ने कोर्ट का जारी इस्तेहार बुधवार को चिपकाया। उरीमारी ओपी प्रभारी रंथू उरांव ने बताया कि दो मामलों में फरार चल रहे राहुल दुबे के इस्तेहार चिपकाया गया। यह कार्रवाई उरीमारी ओपी कांड संख्या 49/25 एवं 73/25 के तहत की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी राहुल दुबे, पिता परमहंस दुबे, ट्रांसपोर्ट नगर कुजू, थाना कुजू ओपी, जिला रामगढ़ निवासी है। न्यायालय की ओर से निर्गत इस्तेहार को विधिवत उसके घर पर चिपकाया गया। उरीमारी ओपी प्रभारी रथु उरांव ने बताया कि दोनों मामलों में आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पूर्व में भी प्रयास किए गए थे। यह भी पढ़ें- ठगी के आरोपियों के घर कुर्की की नोटिस ओपी प्रभारी ने कहा कि निर्धारित समयावधि में आरोपी के समर्पण नहीं करने पर आगे कुर्की-जब्ती की कार...