अलीगढ़, मार्च 19 -- अलीगढ़। क्वार्सी थाने से गैंगस्टर में वांछित बदमाश बुधवार को सिविल लाइन पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उस पर अलग-अलग थानों में दस मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया,जहां से जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार बन्नादेवी थाना क्षेत्र के मोहल्ला सराय नबाव निवासी हरीश उर्फ हरिया पुत्र रमेशचन्द्र को क्वार्सी क्षेत्र में लूट के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद पुलिस की और गैंगस्टर की कार्रवाई की गई। तब से वह फरार चल रहा था। इस पर एसएसपी की ओर से 25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया था। बुधवार को सिविल लाइन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि आरोपी पर अलग-अलग थानों में लूट,हत्या व गैंगस्टर के दस मुकदमे दर्ज हैं। उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.