आजमगढ़, फरवरी 27 -- आजमगढ़। दीदारगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश एवं सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को शुक्रवार की सुबह सुघरपुर बॉर्डर तिराहा के समीप से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया बीरू कुमार पुत्र फिरंती ग्राम आमगांव थाना दीदारगंज का निवासी है। वह वाहन चोरी, नकबजनी जैसे अपराध में शामिल रहा है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए बदमाश के खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...