नोएडा, मार्च 20 -- ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-2 थाने की पुलिस ने गैंगस्टर ऐक्ट में वांछित वाहन चोर गिरोह के सरगना समेत दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान राहुल और उसके साथी अर्जुन के रूप में हुई। राहुल गिरोह का सरगना है। गिरोह में राकेश, रोहित, सुमित और सचिन भी शामिल हैं। पुलिस ने चार महीने पहले गैंग को पकड़ा था। उनके पास से चोरी की 16 बाइक बरामद हुई थीं। पुलिस की टीम फरार बदमाशों की तलाश में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.