आजमगढ़, जुलाई 20 -- आजमगढ़, संवाददाता। तहबरपुर थाना की पुलिस ने रविवार को गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे दो गो तस्करों को महुआर तिरंगा तिराहा के समीप से गिरफ्तार कर लिया। दोनों गो-तस्कर 13 माह पूर्व पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मृत मिले पशुओं के मुकदमे में फरार चल रहे थे। तीन जून 2025 को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किमी 228.5 पर खड़े ट्रक से तहबरपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष ने 22 मृत एवं 3 जीवित गोवंश बरामद किए थे। ट्रक को सीज कर दिया था। पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही थी। विवेचना के दौरान नरेंद्र कुमार मिश्रा (वाहन स्वामी) बुद्धराज पासवान, बरकत, नरेंद्र कुमार मिश्रा एवं आकाश मिश्रा उर्फ विशाल का नाम प्रकाश में आया। यह भी पढ़ें- दो पशु तस्कर पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई आरोपी संगठित रूप से गो-तस्करी में संलिप्त थे। पुलिस ...