सहारनपुर, जनवरी 28 -- गैंग बनाकर लूट करने जैसे जघन्य अपराध के छह आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गैंग बनाकर अपराध करने के आरोपी डॉली उर्फ अंकुल निवासी गांव शिवपुर कोतवाली देवबंद, विशाल निवासी गांव सुनेहटी थाना झबरेडा उत्तराखंड, अभिषेक निवासी गांव निहालखेडी कोतवाली देवबंद, रितेश निवासी गांव बेहड़की सादाबाद थाना झबरेडा उत्तराखंड, जुल्फिकार उर्फ बिल्ला निवासी पठानपुरा थाना मंगलौर उत्तराखंड और अमन सैनी निवासी मोहल्ला छावनी थाना झबरेडा उत्तराखंड को पुलिस की अलग-अलग टीमों ने उन्हें गिरफ्तार किया। कोतवाली प्रभारी अमरपाल शर्मा ने बताया कि डॉली उर्फ अंकुल उक्त आरोपियों के साथ पूर्व में क्षेत्र में गैंग बनाकर अपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहा था। उनके ...