ललितपुर, अक्टूबर 3 -- ललितपुर। अवैध शराब की फैक्ट्री संचालित करने वाले गिरोह के विरुद्ध पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट के अभियोग में वांछित चल रहे दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ सुसंगत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के पर्यवेक्षण में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली सदर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्तगण मौना राजा उर्फ राज प्रताप व अंकित विश्वकर्मा को गिरफ्तार करके अग्रिम कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में उनि प्रवीण कुमार, उप निरीक्षक अनिल कुमार, हेड कांस्टेबल सतेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल सुशील कुमार शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...