रांची, मार्च 29 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। जिला प्रशासन और रांची पुलिस कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान का करीबी सहयोगी फरार राहुल राणा पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। राहुल राणा के खिलाफ एक और केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। उस पर फर्जी लाइसेंस के आधार पर हथियार रखने का केस दर्ज किया जाएगा। जिला प्रशासन और रांची पुलिस की ओर से इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। जिला प्रशासन के एक अधिकारी का कहना है कि राहुल राणा के हथियार के लाइसेंस की जांच की जा रही है। अब तक की जांच में प्रशासन की ओर से कभी लाइसेंस उसे दिया ही नहीं गया है। अगर उसके पास कोई लाइसेंस है तो वह फर्जी होगा। इस आधार पर राहुल के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक गैंगस्टर प्रिंस खान का करीबी राहुल राणा को एक ही दिन में हथियार व बॉडीगार्ड दिया गया था। जिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.