औरैया, अप्रैल 8 -- औरैया, संवाददाता। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी अब्दुल सत्तार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर गिरोह बनाकर रंगदारी वसूली और लोगों को भयभीत करने के आरोप हैं। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, 4 अप्रैल 2026 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति से गैंग चार्ट अनुमोदित होने के बाद कोतवाली औरैया में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इस गिरोह का सरगना कमलेश पाठक है, जो वर्तमान में दोहरे हत्याकांड में सेंट्रल जेल आगरा में निरुद्ध है। जांच में सामने आया कि कमलेश पाठक जेल में रहते हुए भी अपने सहयोगी अब्दुल सत्तार के माध्यम से व्यापारियों और आम लोगों को डराकर रंगदारी वसूलता था। कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते ह...