कन्नौज, जुलाई 7 -- कन्नौज, संवाददाता। चर्चित दुष्कर्म कांड के मुख्य आरोपी और पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव तथा उनके भाई पूर्व ब्लाक प्रमुख वीरपाल सिंह उर्फ नीलू यादव के अवैध आर्थिक साम्राज्य पर जिला प्रशासन का हंटर लगातार चल रहा है। गैंगस्टर एक्ट के तहत एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने मंगलवार को दोनों भाइयों की करीब सवा पांच करोड़ रुपये मूल्य की 11 और संपत्तियों को कुर्क कर लिया। इस ताजा कार्रवाई के साथ ही जिले में अब तक नवाब सिंह की कुर्क की जा चुकी कुल अवैध संपत्तियों का आंकड़ा करीब 28 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। ​जिलाधिकारी के आदेश पर मंगलवार सुबह पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कंदरौली बांगर, मौसमपुर अल्हड़, जेरकिला, दरियापुर पट्टी और गदनपुर बड्डू में एक साथ दबिश दी। प्रशास...