मेरठ, जनवरी 6 -- दौराला। पशु जहरखुरानी गिरोह के बदमाश को पुलिस ने सिवाया के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बदमाश के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया,जहां से उसे जेल भेजा गया। एसएसआई अनिल कुमार ने बताया की अब्दुल्लापुर निवासी ध्रुव कुमार गैंग के साथ मिलकर किसानों के घर बंधे पशुओं को जहर देने में संलिप्त था। मुखबिर की सूचना पर पशु जहर खुरानी सदस्य बदमाश ध्रुव को देर रात सिवाया गांव के पास से गिरफ्तार किया गया। थाने पर पूछताछ के बाद हिरासत में लिए बदमाश के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई। हिरासत में लिए बदमाश को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.