कन्नौज, अप्रैल 30 -- ​कन्नौज। बहुचर्चित नाबालिग रेप कांड और उसके बाद दर्ज हुए गैंगस्टर एक्ट के मामले में कानूनी कार्रवाई तेज हो गई है। गुरुवार को मामले के मुख्य आरोपी और पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव समेत तीनों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच विशेष गैंगस्टर कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान कोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखने को मिले। ​हाई प्रोफाइल मामला होने के कारण प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। मुख्य आरोपी नवाब सिंह यादव को बांदा जेल से, उसके भाई नीलू यादव को कौशाम्बी जेल से और सह-आरोपी बुआ को जिला जेल से लाकर अदालत में पेश किया गया। यह भी पढ़ें- नाबालिग से रेप में 20 कैद, 66 हजार जुर्माना, पीड़िता को मिलेंगे 3 लाख; 11 महीने में आया फैसला सुरक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे कोर्ट परिसर को पुलिस छावनी में त...