गैंगस्टर कोर्ट में नवाब और नीलू की पेशी, परिसर में पुलिस से झड़प
कन्नौज, मई 25 -- कन्नौज। किशोरी से दुष्कर्म, डकैती और गैंगस्टर एक्ट के तहत जेल में बंद पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव और उनके छोटे भाई वीरपाल उर्फ नीलू यादव को सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया। गैंगस्टर कोर्ट में दोनों पक्षों की अंतिम बहस पूरी होने के बाद अदालत ने इस मामले में अब आगामी 29 मई की तारीख तय की है। दोनों हाई-प्रोफाइल आरोपियों की पेशी के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। दोपहर करीब 12:30 बजे जब दोनों को कोर्ट लाया गया, तो पूरा कचहरी परिसर डेढ़ घंटे तक छावनी में तब्दील रहा। इसी दौरान कौशाम्बी जेल से लाए गए नीलू यादव ने वहां मौजूद अपने समर्थकों से बातचीत करने की कोशिश की। जब पुलिसकर्मियों ने कानून-व्यवस्था का हवाला देकर उन्हें रोका, तो नीलू की पुलिस से तीखी झड़प हो गई। मुख्य आरोपी नवाब सिंह यादव व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.