रुडकी, अप्रैल 27 -- रुड़की, संवाददाता। पुलिस ने गैंगस्टर के एक मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि रविवार देर रात चलाए गए अभियान के तहत पुलिस टीम ने नौशाद निवासी गांव जोरासी, परवेज और साहिल निवासी इमली रोड, रुड़की को उनके ठिकानों से गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपी गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे थे और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहे थे। यह भी पढ़ें- गैंगस्टर के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपी गिरफ्तार यह भी पढ़ें- कटान और अवैध गतिविधियों में लिप्त चार पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.