कानपुर, अप्रैल 15 -- कल्याणपुर। कल्याणपुर में गैंगस्टर मामले में फरार चल रहे विनायकपुर कछार निवासी मुकेश निषाद व नवाबगंज के सुखऊ पूरवा निवासी राजकुमार उर्फ राजा को मंगलवार रात पुलिस ने धर दबोचा। कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवक साथी अपराधी हैं जो गिरोह बनाकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते थे। दोनों पर एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...