शामली, अगस्त 31 -- कैराना। मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी पिता पुत्र भूपेंद्र और अर्जुन की हत्या के सजायाफ्ता मुजरिमों पर गैंगस्टर के मुकदमे में अदालत ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 11 सितंबर लगाई है। 6 अप्रैल 2022 को कांधला के मखमूलपुर में मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी भूपेंद्र और उसके बेटे अर्जुन की पैसों के विवाद में हत्या कर दी गई थी। हत्या के मामले में 17 अगस्त को अदालत ने यूपी पुलिस से बर्खास्त सिपाही विक्रांत और उसके भाई अर्जुन तथा चचेरे भाई मोनू को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। मुजरिम विक्रांत के पिता वीरेंद्र को अपहरण और बंधक बनाने का दोषी मानते हुए अदालत ने 5 साल की सजा सुनाई थी। 2022 में पैसों के विवाद में पिता पुत्र की हत्या के बाद कांधला पुलिस ने 11 अगस्त 2022 को विक्रांत और उसके भाई अर्जुन तथा चचेरे भाई मोनू के विरुद्ध गैंगस्टर का मुकदमा...