बांदा, मई 13 -- बांदा। बदौसा थाना क्षेत्र में एक मई को सिपाही की मां को बंधक बनाकर लूट के मामले में पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार गैंगस्टर की गिरफ्तारी का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। गैंगस्टर के मामले में बेल पर चल रहे आरोपी आदेश पुत्र राजकुमार निवासी पुनाहुर, थाना बिसंडा की गिरफ्तारी को गलत बताते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। मामले में बिसंडा एसएचओ को तलब किया गया है।

मामले की सुनवाई बुधवार को वह हाईकोर्ट में अपना पक्ष रखने पहुंचे हैं। वहीं कड़ी सुरक्षा के बीच मंडल कारागार से आरोपी को भी हाईकोर्ट भेजा गया है। हालांकि पूरे मामले में पुलिस अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद मंगलवार देर रात जिला जज की अगुवाई में न्यायिक टीम जिला अस्पताल पहुंचकर आरोपी के मेडिकल रिपोर्ट देखी। इसके बाद टीम मंडल कारागार पहुंची, जहां म...