फिरोजाबाद, सितम्बर 6 -- एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर पुलिस द्वारा वांछितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में लाइनपार थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्तगण शिवालय पुत्र महेश, अमन पुत्र सुभाष निवासीगण गांव दतावली थाना मटसेना को गांव से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी रमित कुमार आर्य ने बताया कि दोनों आरोपी प्रतियोगी परीक्षाओं में धनराशि लेकर परीक्षा देते और दिलवाते थे। तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वह जमानत पर बाहर आ गए थे। अब गैंगस्टर की कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को जेल भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...