चंदौली, मार्च 31 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन के पूर्वी छोर पर बीते रविवार की देर शाम जीआरपी एवं आरपीएफ ने चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से लगभग डेढ़ लाख कीमत की छह मोबाइल बरामद हुई। जीआरपी के अनुसार पीडीडीयू से पटना एवं गया रेलखंड के महत्वपूर्ण ट्रेनों में खासकर एसी कोच से रात में मोबाइल चुराते थे। इनके खिलाफ पहले से ही दो दर्जन मुकदमें दर्ज है। जीआरपी आरोपियों के खिलाफ मुकमा दर्जकर जेल भेज दिया।जीआरपी कोतवाल सुनिल कुमार सिंह ने बताया कि बीते रविवार की देर शाम सूचना मिली कि चार शातिर चोर स्टेशन के पूर्वी छोर पर चोरी की योजना बना रहे है। इसकी जानकारी होने पर आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप रावत सहित सीआईबी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर चारों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनकी तलाशी में यात्रियों से चुराए गए छह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.