गुड़गांव, जनवरी 7 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। हरियाणा में अपराधियों की कमर तोड़ने के लिए पुलिस प्रशासन अब उनके आर्थिक स्रोतों और अवैध संपत्तियों को निशाना बना रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को गुरुग्राम पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी कुशलपाल द्वारा सरकारी जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को बुलडोजर चलाकर पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई बादशाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-35 में की गई। एचएसआईआईडीसी की जमीन पर था अवैध कब्जा पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार बेगमपुर खटोला निवासी गैंगस्टर कुशलपाल ने एचएसआईआईडीसी की लगभग 400 वर्ग गज सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा था। इस बेशकीमती जमीन पर उसने अवैध तरीके से एक विशाल मकान बना लिया था। बुधवार को गुरुग्राम पुलिस, जिला प्रशासन और एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों की संयुक्त टीम भारी पुलिस बल के सा...