कुशीनगर, मार्च 29 -- पडरौना। विशुनपुरा थाने की पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत एक मिनी ट्रक व एक समेत कुल 5,98,400 रूपये की संपत्ति जब्त की। पुलिस क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जयन्त यादव के नेतृत्व में सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई की गई। थाना विशुनपुरा पुलिस ने यूपी गैगेंस्टर एक्ट थाना तमकुहीराज से संबंधित अभियुक्त नियाजुद्दीन उर्फ मुन्ना पुत्र सरफूद्दीन निवासी गांधीनगर थाना तमकुहीराज के नाम से पंजीकृत मिनी ट्रक व बाइक वाहन की जब्तीकरण की गई। जब्तीकरण की कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा, दरोगा महेश मिश्रा, सिपाही संतोष चौरसिया, श्यामसुन्दर यादव व नितीश सिंह आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.