गैंगस्टर काला जठेड़ी को बड़ी राहत, पुलिस टीम पर फायरिंग से जुड़ी हत्या के कोशिश में आरोपमुक्त
नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- निखिल पाठक, द्वारका जिला अदालत ने पुलिस टीम पर फायरिंग से जुड़े हत्या की कोशिश मामले में आरोपी गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी को आरोपमुक्त (डिस्चार्ज) कर दिया है। अदालत ने कहा कि जठेड़ी के खिलाफ सह-आरोपियों के बयानों के अलावा कोई स्वतंत्र सबूत नहीं है। वहीं, अदालत ने मामले में चार अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, पुलिसकर्मियों से मारपीट और शस्त्र अधिनियम समेत अलग-अलग धाराओं में आरोप तय किए हैं। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रविंदर सिंह की अदालत ने आदेश में कहा कि बिना किसी बरामदगी और स्वतंत्र सबूतों की पुष्टि के केवल सह-आरोपियों के बयान जठेड़ी के खिलाफ प्रथम दृष्टया आरोप तय करने के लिए पर्याप्त नहीं हैं। इसलिए उसे मामले में लगाए गए आरोपों से मुक्त किया जाता है। अदालत ने मामले में चार अन्य आरोपियों के खिलाफ पर्याप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.