गैंगस्टर काला जठेड़ी के घर आईं नन्हीं परियां, रस्मों में शामिल होने के लिए आएगा जेल से बाहर; कोर्ट ने दी पैरोल
नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- रिपोर्ट- निखिल पाठक दिल्ली की द्वारका जिला अदालत ने गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी को एक बड़ी राहत देते हुए उसे जुड़वां बेटियों के जन्म के बाद गांव में होने वाली धार्मिक रस्मों में शामिल होने के लिए सात घंटे की कस्टडी पैरोल मंजूर कर दी है। अदालत के आदेश के अनुसार वह 20 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक पुलिस सुरक्षा में सोनीपत जिले के जठेड़ी गांव में स्थित अपने घर जा सकेगा। जठेड़ी फिलहाल दिल्ली की केंद्रीय जेल में बंद है। जठेड़ी की पत्नी ने IVF के जरिए जुड़वां बेटियों को जन्म दिया है और अब इसी खुशी में उसके गांव में कुछ धार्मिक कार्यक्रम होने जिसमें शामिल होना है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सिद्धार्थ मलिक की अदालत ने बुधवार को संदीप की कस्टडी पैरोल की अर्जी मंजूर करते हुए दिल्ली पुलिस और हरियाणा पुलिस को सुरक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.