गाज़ियाबाद, दिसम्बर 13 -- गाजियाबाद। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में गैंगस्टर ऐक्ट के तहत दोषी को 30 माह कारावास और पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई। थाना प्रभारी लोनी बॉर्डर रामसेवक की ओर से चार जून 2023 को इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट के अनुसार अभियुक्त राजेंद्र उर्फ बंटी उर्फ राहुल उर्फ राजकुमार लोनी बॉर्डर, इंदिरापुरम और गाजियाबाद क्षेत्र में सक्रिय एक गिरोह का सरगना था। वह अपने साथियों के साथ मिलकर अवैध तरीके से धन अर्जन, लूटपाट और अन्य सामूहिक अपराधों में संलिप्त था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...