नोएडा, अगस्त 7 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। जिला न्यायालय की विशेष गैंगस्टर अदालत ने दादरी के निजामुद्दीन को संदेह का लाभ देकर दोषमुक्त कर दिया। पुलिस ने निजामुद्दीन को वाहन चोरी करने वाले गिरोह का सदस्य बताते हुए गैंगस्टर ऐक्ट के तहत कार्रवाई की थी। अदालत ने पाया कि गवाहों के बयानों से अभियोजन का पूरा कथानक साबित नहीं हुआ। बरामदगी से जुड़े गवाह के बयान भी जिरह के दौरान विरोधाभासी सामने आए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...