मिर्जापुर, जनवरी 6 -- मिर्जापुर। देहात कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर ऐक्ट के अभियुक्त को सोमवार धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी वीरपुर गांव निवासी प्यारे मोहन उर्फ श्रीप्रकाश के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की थी। आरोपी फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सोमवार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अवैध शराब संग आरोपी धराया मिर्जापुर। संतनगर पुलिस ने अवैध देशी शराब संग आरोपी को सोमवार धर दबोचा। आरोपी के पास से 20 पाउच देशी शराब बरामद हुई है। पुलिस आरोपी बनकी गांव निवासी गुड्डू निषाद को गिरफ्तार कर कार्रवाई में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...