गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो शातिर बदमाश गिरफ्तार
बुलंदशहर, अगस्त 25 -- नगर कोतवाली पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ दो दिन पूर्व ही नगर कोतवाली में गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पूछताछ कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। मंगलवार को नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुजीत कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे दो आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाहिद पुत्र शमीम तथा तबरैज पुत्र जहीर निवासी चांद मस्जिद, नई आबादी, कस्बा व थाना दादरी (जनपद गौतमबुद्धनगर) के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली नगर में दो दिन पहले ही गैंगस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.