मथुरा, मार्च 3 -- मथुरा। थाना सदर बाजार पुलिस ने अलग-अलग स्थान से गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से तमंचा, कारतूस बरामद कर चालान किया। प्रभारी निरीक्षक सदर सुधीर सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक मोनू कुमार, बबलू कुमार, राकेश बाबू, दिनेश चन्द्र शर्मा पुलिस टीम के साथ वांछितों की तलाश में गश्त पर थे। सूचना पर पुलिस टीम ने सोमवार रात करीब पौने नौ बजे डिफेंस कालोनी वाले रास्ते के समीप से और मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे नीमबाडी से यमुना की तरफ जाने वाले मार्ग से गैंगस्टर एक्ट में वांछित विशाल निवासी मौहल्ला चुरियाला, कोतवाली, स्थायी पता गोकुलपुरम कालोनी,सदर बाजार और कृष्णमुरारी उर्फ कृष्णा निवासी गांव भदाल, जैंत को तमंचा,कारतूस समेत गिरफ्तार कर चालान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...