सोनभद्र, अप्रैल 11 -- कोन। स्थानीय थाना पुलिस ने गुरुवार को रामगढ़ कस्बे से गैगेस्टर एक्ट में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक कोन संजीव कुमार सिंह ने बताया कि गैंगेस्टर एक्ट में वांछित आरोपी अमृत लाल और राममिलन निवासीगण खडार, गढ़वा सिंगरौली मध्य प्रदेश तथा छोटेलाल उर्फ छट्ठू निवासी ग्राम रामगढ़ कोन को गुरुवार को रामगढ़ कस्बे से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें गैंगस्टर एक्ट सहित अन्य धाराएं शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...