हरदोई, अक्टूबर 6 -- बिलग्राम। थाना बिलग्राम पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी संगठित गिरोह बनाकर आर्थिक व भौतिक लाभ के लिए गोकशी और पशु तस्करी जैसे अपराधों में संलिप्त था। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में 10 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक थाना सांडी में एक जून 2026 को मुकर्रम पुत्र पूतन निवासी ग्राम चमरोसा, थाना शाहजादनगर, जनपद रामपुर समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपियों पर संगठित रूप से समाज विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने का आरोप है। इसी मुकदमे में वांछित चल रहे मुकर्रम को बिलग्राम पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- 50 हजार इनामी पशु तस्कर महफूज बिहार से गिरफ्तार पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ रामपुर, हरदोई और शाहजहांपुर में गोकशी, पशु क...