चित्रकूट, मार्च 14 -- चित्रकूट। संवाददाता बहिल पुरवा थाना पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी मोहम्मद अली निवासी भरवारी थाना कोखराज जनपद कौशांबी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी सत्यमपति त्रिपाठी ने बताया कि शातिर मोहम्मद अली के खिलाफ कर्वी कोतवाली से गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। वह लगातार फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...