मुजफ्फर नगर, मार्च 25 -- मुजफ्फरनगर। खालापार थाना क्षेत्र में तहसील परिसर में स्थित रजिस्टार कार्यालय में चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया है। थाना प्रभारी खालापार महावीर सिंह चौहान ने बताया कि कुछ माह पूर्व तहसील परिसर में स्थित रजिस्टार कार्यालय में चोरी का प्रयास किया गया था। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए चोर अख्तर व बाहर मियां निवासी आजादनगर थाना कुवारसी अलीगढ को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया था। अब पुलिस ने दोनों आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में फिर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...