उन्नाव, नवम्बर 16 -- उन्नाव। गैंगस्टर एक्ट के तहत लंबित एक प्रकीर्ण वाद में नौ साल से अनुपस्थित चल रहीं तत्कालीन एसपी पर न्यायालय ने सख्त रुख दिखाया है। न्यायालय ने हाजिर न होने व स्पष्टीकरण न देने पर असंतोष जताते हुए मामले कि अगली सुनवाई के लिए 15 दिसंबर की तारीख तय की है। सदर कोतवाली पुलिस ने साल 2015 में बीस लोगों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने 14 आरोपितों को मौके से गिरफ्तार किया, जबकि छह आरोपी फरार हो गए थे। बाद में सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। फरार आरोपियों ने पुलिस कार्रवाई को चुनौती देते हुए उच्च न्यायालय में गुहार लगाई थी। अदालत ने तब विवेचनाधिकारी और तत्कालीन एसपी को तलब कर स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया था। लेकिन न्यायालय में पूर्व एसपी अब तक उपस्थित नहीं हुई। उच्च न्यायालय के आदेश ...