गैंगस्टर एक्ट में तीन आरोपितों की संपत्ति जब्त
गोरखपुर, जुलाई 5 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत एम्स थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तीन आरोपितों की अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को जब्त किया। पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण तथा जिलाधिकारी के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अंतर्गत कार्रवाई की गई। पुलिस ने रक्षवापार निवासी मनोज की करीब 42 हजार रुपये कीमत की दोपहिया वाहन, देवरिया निवासी रजनीश तिवारी उर्फ पिंटू तिवारी की लगभग 55 हजार रुपये कीमत की दोपहिया वाहन तथा रुद्रापुर कुसम्ही बाजार निवासी पंकज जायसवाल की करीब 3.45 लाख रुपये मूल्य की चारपहिया वाहन जब्त कर सीज कर दिया। पुलिस के अनुसार ये संपत्तियां गैंग बनाकर धोखाधड़ी समेत संगठित अपराधों से अर्जित की गई थीं। अधिकारियों ने कहा कि संगठित अपराध और गैंगस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.