रुडकी, अप्रैल 18 -- भगवानपुर। पुलिस ने गैंग बनाकर आपराधिक गतिविधियों में लिप्त चार लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई करते हुए उनके घरों पर दबिश दी। इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में गैंग बनाकर गोकशी व अन्य आपराधिक कार्यों में संलिप्त खुर्शीद, अलीम, कलीम और हसन निवासी सिकरौड़ा थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार के खिलाफ गैंगस्टर की धाराओं में कार्रवाई की गई। दबिश के दौरान कलीम और हसीन को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया। भगवानपुर थाना प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि चार आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की गई है, जिनमें से दो को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...