कानपुर, अप्रैल 1 -- कानपुर, संवाददाता। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल की अध्यक्षता में बुधवार को पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में गैंगस्टर एक्ट से संबंधित मामलों की समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में लंबित मामलों की प्रगति, विवेचना की स्थिति और न्यायालय में चल रहे प्रकरणों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान पुलिस आयुक्त ने गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मामलों में तेजी लाने पर जोर देते हुए निर्देश दिए कि विवेचना को गुणवत्तापूर्ण बनाते हुए समयबद्ध तरीके से आरोप-पत्र न्यायालय में दाखिल किए जाएं। इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा, अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय/अपराध) संकल्प शर्मा समेत पूर्वी, पश्चिम, दक्षिण, सेन्ट्रल, अपराध, लाइन्स व मुख्यालय के पुलिस उपायुक्त आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...