औरैया, मई 31 -- दिबियापुर, संवाददाता। दिबियापुर थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 25-25 हजार रुपये के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध देशी तमंचे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दिबियापुर थाना पुलिस ने रविवार तड़के कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त बादल गिहार और रोहित गिहार उर्फ बुंदेला को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी थाना दिबियापुर में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में फरार चल रहे थे और उन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा के नेतृत्व...