गैंगस्टर एक्ट के दोषी को दो साल कारावास की सजा
मुरादाबाद, अगस्त 27 -- गैंगस्टर एक्ट के आरोपी अमर सिंह को एडीजे-पांच अविनाश चंद्र मिश्रा की अदालत ने दोषी ठहराते हुए दो साल चार माह की सजा सुनाई है। कोर्ट ने उस पर पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जनपद संभल की चंदौसी कोतवाली के प्रभारी चरन सिंह यादव ने 22 जून 2004 में बदायूं जिले के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के मानपुर निवासी अमर सिंह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की सुनवाई एडीजे-पांच एवं गैंगस्टर एक्ट कोर्ट के विशेष न्यायाधीश अविनाश चंद्र मिश्रा की अदालत चली। गुरुवार को अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपी अमर सिंह को दोषी करार देते हुए दो साल चार माह की सजा और पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.