मऊ, जून 29 -- मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में सोमवार को थाना दोहरीघाट और थाना कोपागंज पुलिस टीम ने यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत 9 लाख 30 हजार रुपये कीमत के दो पिकअप वाहनों को जब्त कर लिया। गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई के बाद पूरे दिन अफरा-तफरी मची रही। शातिर अभियुक्त अनुज कुमार यादव निवासी हथौडी चनाडीह रतसड थाना गंडवार जिला बलिया विरुद्ध थाना दोहरीघाट में धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट पंजीकृत किया गया था। पुलिस टीम की जांच में पता चला कि अभियुक्त अपने आर्थिक और भौतिक लाभ के लिये अपराध जगत से अर्जित धन से 80 हजार रुपये कीमत का एक पिकअप वाहन खरीदा था। वहीं विजय कुमार निवासी गंगापुर थाना हल्दी जिला बलिया के खिलाफ भी थाना दोहरीघाट में धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। पुलिस की जांच में सामने आया कि अभियुक्त अपन...