बदायूं, जनवरी 4 -- बदायूं। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से छह गैंगस्टर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में की गई। कोतवाली सहसवान पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त बाबू उर्फ कर्रू को ग्राम शेखपुर सैदपुर से गिरफ्तार किया। थाना कादरचौक पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपी सुजीत उर्फ गुल्ला को एक चाकू के साथ पकड़कर न्यायालय भेजा। वहीं, कोतवाली पुलिस ने गैंग लीडर जीशान और उसके सहयोगी भूरा उर्फ भूरे को मोहल्ला खंडसारी से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना इस्लामनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुबारिक और इमरान को सहसवान तिराहे के पास से गिरफ्तार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...