औरैया, अप्रैल 8 -- औरैया। कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को जनपद महोबा के कस्बा श्रीनगर से दबोच लिया। पुलिस के अनुसार गैंगस्टर एक्ट में 65 वर्षीय वांछित अब्दुल सत्तार निवासी कस्बा खानपुर थाना औरैया को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक संजीव कुमार व टीम द्वारा की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...