गौरीगंज, मार्च 18 -- जगदीशपुर। आपरेशन चक्रव्यूह में पुलिस के हत्थे गैंगस्टर एक्ट में वांछित अन्तर्जनपदीय अभियुक्त फंस गया। जिसे गिरफ्तार कर पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया। एसएचओ डीके यादव ने बताया कि मंगलवार की देर रात चेकिंग के दौरान यूपी गैंगस्टर एक्ट थाना जगदीशपुर में वांछित अभियुक्त मुसर्रफ उर्फ ननकू पुत्र सत्तार निवासी मोहल्ला लोहिया वार्ड मदीना मस्जिद कस्बा व थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से एक तमंचा व कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध जनपद लखनऊ व अमेठी में चोरी, जालसाजी व धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में कुल नौ मुकदमें पंजीकृत हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.