प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 2 -- बाबा बेलखरनाथ धाम।गैंगस्टर एक्ट मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को कंधई पुलिस ने रामपुर कुर्मियान गांव निवासी 55 वर्षीय अनीश को मंगलवार रात गिरफ्तार किया है। बुधवार को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया। थानाध्यक्ष कधंई आदित्य सिंह ने बताया कि पॉक्सो एक्ट स्पेशल ट्रायल कोर्ट गैंगस्टर कि आरोपी अनीश के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद भी वह काफी समय से फरार चल रहा था। बुधवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...