रांची, जून 12 -- रांची। विशेष संवाददाता झारखंड हाईकोर्ट ने हजारीबाग के चर्चित हत्या मामले में आरोपी गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को जमानत दे दी है। जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की अदालत ने मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और पक्षकारों की दलीलों पर विचार करने के बाद उनकी जमानत याचिका मंजूर कर ली। कोर्ट ने पाया कि मामले में अमन श्रीवास्तव की संलिप्तता के समर्थन में प्रत्यक्ष और ठोस साक्ष्य उपलब्ध नहीं हैं।

मामले का विवरण हजारीबाग के कटकमदाग थाना कांड संख्या 22/2021 में दर्ज इस मामले की सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष की ओर से कहा गया कि अमन श्रीवास्तव का नाम केवल कुछ आरोपियों के बयान में सामने आया था। वहीं मामले के सूचक ने अपने बयान में उसके नाम का समर्थन नहीं किया। अनुसंधानकर्ता (आईओ) ने भी अदालत को बताया कि अमन श्रीवास्तव की संलिप्तता संबंधी जानकारी पुलिस को ...