रांची, मई 26 -- रांची। झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस आर मुखोपाध्याय की अदालत में रंगदारी मामले में आरोपी गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव की जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने प्रार्थी को जमानत की सुविधा प्रदान कर दी है। रंगदारी के लिए धमकी देने से जुड़ा यह मामला चतरा जिले के चंदवा थाना का है। प्राथमिकी में अमन श्रीवास्तव पर जेल में रहते हुए फोन के जरिए रंगदारी मांगने का आरोप लगाया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...