प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 8 -- थाना फतनपुर पुलिस व स्पेशल टीम ने सर्विलांस के जरिए थाने में दर्ज मुकदमे के वांछित 25 हजार के इनामी गैंगस्टर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। सर्विलांस से पुलिस को जानकारी मिली कि थाने में दर्ज गैंगस्टर के आरोपी धर्मेंद्र कुमार उर्फ गुरु प्रसाद यादव निवासी चांदपुर की लोकेशन हरपाल मऊ में है। फतनपुर थानाध्यक्ष मनीष त्रिपाठी और स्पेशल फोर्स के प्रभारी अर्जुन सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष मनीष त्रिपाठी ने बताया कि गैंगस्टर अभियुक्त को गिरफ्तार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.