फरीदाबाद, जून 26 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। गैंगस्टर अधिनियम के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को सिहानी गेट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना और स्थानीय इनपुट के आधार पर दोनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से वाहन चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों के कब्जे से एक मोबाइल फोन और कबाड़ी की दुकान की चाबी भी बरामद हुई है। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि पुलिस आयुक्त के निर्देश पर गैंगस्टर अधिनियम के मामलों में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सिहानी गेट पुलिस ने फरार चल रहे फुरकान और धर्मेंद्र को गिरफ्तार किया। फुरकान को मेरठ रोड स्थित ममनधाम के पास उसकी कबाड़ी की दुकान के पास से पकड़ा गया, जबकि धर्मेंद्र को लोहियान...