शामली, अगस्त 29 -- शामली। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस और एसटीएफ की जांच अब केवल शूटरों की तलाश तक सीमित नहीं रही है। हत्या के तार हरियाणा से जुड़ने के संकेतों के बाद पुलिस गैंगवार के पूरे नेटवर्क को खंगालने के साथ ही अंकित से जुड़े सभी पहलुओ की जांच में जुट गई है। रोहतक से लेकर सोनीपत और पानीपत तक पुलिस एवं एसटीएफ की टीमें ताबड़तोड़ दबिश दे रही हैं। सूत्रों के मुताबिक सोनीपत और रोहतक से कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है, हालांकि अभी तक ऐसी ठोस कड़ी हाथ नहीं लगी है, जो सीधे हमलावरों तक पहुंचा सके। चार टीमें हरियाणा में डेरा उाले हुए है। हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर सोनीपत के बताए जा रहे भोलू शाहपुरिया के नाम से एक पोस्ट सामने आई, जिसमें गोगी गैंग के नाम से हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया...