आगरा, जुलाई 20 -- सहावर थाना क्षेत्र में हुए गैंगरैप के मामले में पुलिस ने वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि घटना में सहयोगियों समेत चार आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं। थाना सहावर क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ गत 12 जुलाई को खेत पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। चार आरोपियों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था, जबकि दो आरोपियों ने पूरी घटना की वीडियो बना ली थी और शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। इसके बाद पीड़िता ने परिजनों की मदद से थाना पहुंचकर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। यह भी पढ़ें- दोस्त ने युवती के साथ की घिनौनी हरकत, खेत में बुलाकर तार-तार की इज्जत, दोस्तों से भी लुटवाई आबरू पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। इंस्पेक्टर सहाव...